चित्रकूट, जनवरी 12 -- चित्रकूट, संवाददाता। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाई गई। जिसमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों केा अपनाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि स्वामी विवेकानंद शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से मजबूत युवा चाहते थे। उन्होंने यह सिखाया है कि सेवा ही सच्चा धर्म है। जब समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम कर उनको जागरूक करते हुए सही मार्ग दिखाते हैं, तभी सच्ची राष्ट्रसेवा होती है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर डीएम पुलकित गर्ग ने जिला चिकित्सालय में कार्यरत नेत्र रोग विषेशज्ञ डा रमेश भारती को सराहनीय कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डा भारती ने जिला अस्पताल में व्यक्तिगत संसाधनों से करीब 11 लाख रूपये का आप्थेलमिक माइक्रोस्कोप क्रय कर लगभग 1300 से अधिक लोगों के मोतियाबिंद आपरेशन किए है। डा भारती ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.