अमरोहा, सितम्बर 27 -- शारदीय नवरात्र पर्व के पांचवें दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के पंचम स्वरूप में मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। पान, सुपारी, नारियल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने घर, परिवार में सुख, समृद्धि की कामना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार को मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई। नगर के वासुदेव तीर्थ स्थल, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर, बाबा गंगानाथ मंदिर, सहित प्रसिद्ध मंदिरों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने घरों पर भी माता रानी को पान, सुपारी, नारियल अर्पित कर घर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों पर पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन किए गए और मां दुर्गा की आरती की गई। शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल पर चल रहे दुर्गा महोत्सव...