गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- ट्रांस हिंडन। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को मोहन नगर स्थित देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगनी शुरु हो गयी। साथ हीं, सोसाइटी के भीतर बने मंदिरों से लेकर ट्रांस हिंडन क्षेत्र के सभी मंदिरों में हर जगह भक्तिमय माहौल रहा। नवरात्र को लेकर ट्रांस हिंडन क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। सोमवार को पहले नवरात्र पर सुबह से ही महिलाओं और कन्याओं ने व्रत रखकर मां शैलपुत्री की अराधना की और घरों में कलश स्थापना के साथ पूजा प्रारंभ की। वहीं कई परिवारों ने पूरे उत्साह से मंदिरों में जाकर दुर्गा पूजा में हिस्सा लिया। शहर के मोहननगर मंदिर में विशेष सजावट की गई थी। मोहन नगर मंदिर के पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि शैलपुत्री देवी दुर्गा के नौ रूपों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.