गिरडीह, सितम्बर 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को माता के तीसरे स्वरुप मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। विधि-विधान से माता को दूध से बनी वस्तुओं का भोग लगाया गया और मंत्रों का जाप किया गया। शारदीय नवरात्र को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। सुबह से ही देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गे की भक्ति गीत बज रहे है। सुबह से शाम तक देवी मंदिरों में श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बनियाडीह दुर्गा मंडप में पाठ करा रहे पुजारी कामता मिश्र ने बताया कि मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा और आराधना करने से भक्त को साहस, शांति, सफलता और खुशहाली की प्राप्ति होती है। इधर नवरात्रि के तीसरे दिन शाम में विभिन्न देवी मंदिरों में दीये जलाने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर के पुराना जेल परिसर, विश्व...