अररिया, सितम्बर 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के कुर्साकांटा, हत्ता चौक, कपरफोड़ा, कुआड़ी, मधुबनी, बटराहा, रजोला, हलधरा, बरकूरवा, कोतहपुर आदि दुर्गा मंदिरों में शारदीय नवरात्रि के छठा दिन मां कत्यायनी की पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिरों में भीड़ जुटने लगी थी। पूजा पंडालों को भव्य तरीके से तरह से सजाया जा रहा है। पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीत से माहौल भक्ति मय बना हुआ है। यही नहीं श्रद्धालु अपने अपने घरों में भी पूजा पाठ में जुटे हैं। दुर्गा मंदिर हत्ता चौक कुर्साकांटा के पंडित प्रेम नाथ मिश्र ने बताया कि मां कत्यायनी को लाल रंग का पुष्प अतिप्रिय है। नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के कत्यायनी की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और मनोवांछित फल मिलता है। मां भगवती के इस स्वरुप को सफल...