लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- लखीमपुर/गोलागोकर्णनाथ, संवाददाता। शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है। आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए भक्तों ने तैयारियां पूरी कर ली। मन्दिरों को सजाया संवारा गया है। कई जगहों पर मां दुर्गा के भव्य पाण्डाल सजाए जा रहे हैं। शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा रात्रि में स्थापित की गई। मन्दिरों में भक्तों को दर्शन पूजन में कोई दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है। नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन पूजन करेंगे। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना के लिए भक्तों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली। बाजार जाकर भक्तों ने पूजन सामग्री के साथ ही मां की चुनरी भी खरीदी। घरों में घट स्थापना के लिए भी सामग्री खरीदी। इसके अलावा व्रत में ...