लखीसराय, सितम्बर 24 -- चानन, निज संवाददाता। मां दुर्गा की नवशक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रहमचारिणी की पूजा विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भक्ति भाव से की गई। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रहमचारिणी की पूजा करने से जातक को आदि और व्याधि रोगों से मुक्ति मिलती है। भगवती ब्रहमचारिणी के पूजन से भगवान शिव भी प्रसन्न होते है। यम, नियम के बंधन से मुक्ति मिलती है। ब्रहम को प्राप्त करने के लिए भगवती ने तपस्या की इसलिए उनका नाम ब्रहमचारिणी पड़ा। दुर्गा पाठ करा रहे पंडितों के मुताबिक भक्त पूजा के समय गुलाबी या सफेद रंग के वस्त्र धारण कर पूजा करें। इधर नवरात्र को लेकर बढ़ी दुर्गा मंदिर मननपुर बाजार में आरती के समय महिलाओं की भीड़ उमड़ रहे है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए स्थानीय पुलिस बल द्वारा विषेष ख्याल रखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.