हरिद्वार, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि पर्व नजदीक आते ही शारदीय कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। धर्मनगरी हरिद्वार में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों से कांवड़ में गंगाजल भरकर गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। महाशिवरात्रि तक लाखों शिवभक्तों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इससे मेला क्षेत्र में रौनक और आस्था का माहौल गहराता जा रहा है। अगले तीन दिन हरिद्वार में डाक कांवड़ियों की भीड़ रहेगी।। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, वहीं यातायात संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। हरकी पैड़ी, प्रमुख घाटों और बाजारों में चौकसी बढ़ाई गई है तथा भीड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.