हरिद्वार, फरवरी 8 -- शारदीय कांवड़ मेले के लिए पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र को नौ जोन और 19 सेक्टर में बांट दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रहेगी। कांवड़ की ऊंचाई 12 फुट से अधिक नहीं होने दी जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की निगरानी के लिए विशेष टीम सक्रिय रहेगी। रविवार को कमलदास कुटिया में एसपी सिटी अभय कुमार ने मेला ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी कांवड़िये के बीमार या घायल होने पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाएगा। हरकी पैड़ी और आसपास के पुलों पर अतिक्रमण और पुल से गंगा में छलांग लगाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। यातायात डायवर्जन योजना लागू रहेगी, ताकि जाम की स्थिति न बने। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु, जेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.