दरभंगा, अक्टूबर 29 -- दरभंगा। अफ्रीका के नैरोबी में भी वहां रह रहे बिहार और झारखंड के प्रवासियों ने पूरे उत्साह से महापर्व छठ मनाया। वहां रह रही दरभंगा शहर के छपकी वैदेहीनगर लक्ष्मीसागर निवासी काजल सिंह ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर यहां रह रहे बिहार-झारखंड के लोगों में खासा उत्साह था। बिहार-झारखंड संगठन की ओर से नैरोबी के सिंबा क्लब में छठ महापर्व का आयोजन बहुंत ही बेहतर ढंग से संपन्न हुआ है। संगठन के छठ महापर्व महाप्रसाद प्रभारी समस्तीपुर जिले के कसोर ग्राम निवासी ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि बिहार-झारखंड के लोगों की ओर से यहां नैरोबी में छठ महापर्व का आयोजन देखते ही बनता है। बिहार के तकरीबन आधा दर्जन से अधिक जिलों के लोग इस महापर्व में शामिल होते हैं। विशेष रूप से महिलाओं का उत्साह तो अत्यंत सराहनीय रहता है। केवल मिथिला व बिहार के इस महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.