रुद्रपुर, मार्च 10 -- खटीमा। शारदा सागर डैम का जलस्तर अधिक होने से बर्बाद हो रही फसल को बचाने की मांग को लेकर ऊंची बगुलिया के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि शारदा सागर डैम के उत्तरी छोर पर अलग भूमि है। इसमें वह करीब 60 वर्षों से खेती करते चले आ रहे हैं, लेकिन कुछ वर्षों से शारदा सागर में अधिक जल-भराव होने से उनके घरों और खेतों में पानी आ जाता है। जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त भूमि राजस्व विभाग की भूमि भी है, जो वर्ग 4 में दर्ज है। सरकार ने उक्त भूमि में सरकारी सड़कें, आवास और अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी शारदा सागर में पानी भर जाता था, लेकिन उनके खेतों और घरों में पानी नहीं आता था। ग्रामीणों ने एसडीएम बिष्ट से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.