ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, जुलाई 22 -- ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की छात्रा ज्योति के सुसाइड केस में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एचओडी और डीन समेत चार और प्रोफेसर को सोमवार को सस्पेंड कर दिया। जेल भेजे गए दो प्रोफेसर पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं। शारदा यूनिवर्सिटी के मंडेला गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार की शाम गुरुग्राम की रहने वाली बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट में फैकल्टी को मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट में दो प्रोफेसर का नाम लिखा गया था। छात्रा के पिता ने डीन समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला प्रोफेसर सैरी वशिष्ठ और प्रोफेसर महेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार ...