पीलीभीत, जून 17 -- शारदा नदी में पानी अधिक आने से सोमवार को पेंटून पुल के सभी पीपा को बाहर निकालकर सुरक्षित दिया गया है। छह माह के लिए पेंटून पुल पूर्ण से बंद हो गया है। पुल को हटाने का काम बीते दो दिनों से चल रहा था। हर साल शारदा नदी पर बने पेंटून पुल को 15 जून को हटाया जाता है। इस बार नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ जाने के बाद पुल से आवाजाही को तीन दिन पहले ही रोक दिया गया था। इसके बाद अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने पुल हटाने के आदेश जारी किए थे। आदेश के बाद 14 जून से पुल को हटाना शुरु कर दिया गया था। पहले पुल के पटलों को हटाया गया। इसके बाद कछुओं को हटाना शुरु किया गया था। इधर रविवार को नदी का जलस्तर और बढ़ना शुरु हो गया था। इसके चलते सोमवार को जेसीबी से कछुओं को बाहर निकालकर सुरक्षित करा दिया गया। अब पुल पूर्ण रूप से हटा दिया गया है। यह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.