लखीमपुरखीरी, अगस्त 17 -- शारदा बैराज से शनिवार को एक शव बरामद हुआ है। शव तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पानी में रहने के कारण शव फूल गया है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। शारदा नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को बैराज में एक शव देखा गया। शव देखे जाने से हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शारदा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव तीन चार दिन पुराना लग रहा था। उनकी उम्र करीब 35 वर्षीय बताई जा रही है। पानी में रहने के कारण शव फूल गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। शव मिलने की सूचना पाकर फूलबेहड़ और पढुआ थाना क्षेत्र के दो परिवार मौके पर पहुंचे। शव देखकर दोनों परिवार उसे अपना बता रहे थे। लेकिन शव किसका है अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.