लखनऊ, अक्टूबर 12 -- इन्दिरा नगर, गोमती नगर, चिनहट और जोन-4 के कई इलाकों में आने वाले दिनों में पेयजल संकट गहराने की आशंका है। सिंचाई विभाग ने शारदा सहायक नहर को सफाई और मरम्मत के लिए 12 अक्तूबर से 8 नवंबर तक बंद करने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर कठौता झील की जलापूर्ति पर पड़ेगा। यह झील लखनऊ के सबसे बड़े पेयजल स्रोतों में से एक है, जहां से करीब 80 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। कठौता झील से इन्दिरा नगर, गोमती नगर, चिनहट और आसपास के इलाकों में प्रतिदिन लाखों लीटर पानी की सप्लाई की जाती है। शारदा नहर के बंद रहने से झील को मिलने वाला पानी पूरी तरह रुक जाएगा। इस स्थिति में शहर के इन हिस्सों में करीब 10 लाख आबादी प्रभावित हो सकती है। दिवाली और भाईदूज जैसे त्योहारों के बीच यह संकट लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.