चम्पावत, मई 31 -- टनकपुर। शारदा नदी से अब 19 जून तक उप खनिज की निकासी हो सकेगी। वन विकास निगम को शासन से 19 जून तक उप खनिज चुगान अवधि विस्तार के आदेश प्राप्त हो गए हैं। इस वर्ष शारदा नदी से वन विकास निगम ने 19 दिसंबर 2024 से खनन कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन मां शारदा शक्तिमान ट्रक यूनियन ने नौ जनवरी से खनन कार्य शुरू किया, पूर्व में मानसून काल को देखते हुए खनन निकासी कार्य 31 मई तक निर्धारित रहता था। इस वर्ष मां शारदा शक्तिमान ट्रक यूनियन के आग्रह पर शासन ने शारदा नदी से उप खनिज चुगान अवधि को बढ़ाया है। वन विकास निगम के खनन प्रभारी मदन सिंह राणा ने बताया कि शासन से 19 जून तक शारदा नदी से उपखनिज निकासी की अनुमति दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.