लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- नेपाल और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण शारदा नदी में आने वाली बाढ़ और कटान से क्षेत्र के गांवों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सारकार ने पलिया क्षेत्र में चैनलाइजेशन और ड्रेजिंग का कार्य किया था। जिससे नदी के प्रवाह को सुचारू बनाना और तटवर्ती गांवों को कटान व जलभराव से बचाना था। मगर क्षेत्र में लगातार खनन का मामला डीएम आफिस तक पहुंच गया है। आपको बता दें लगभग 22.23 करोड़ रुपये की लागत वाली चैनलाइजेशन और ड्रेजिंग परियोजना का उद्ेश्य खीरी के लगभग 400 गांवों का बाढ़ से सुरक्षित करना था। मगर अब खनन का मामला सामने आ गया है। खनन में लगाई गई दर्जनों ट्रालियों से शारदा नदी के निकट श्रीनगर ग्राम क्षेत्र और पलिया शहर की ओर नदी घाट पर स्वीकृत खनन पट्टे की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। इससे क्षेत्र की आबादी, रेलवे ...