पीलीभीत, मई 27 -- पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश से शारदा नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ा दिया। इससे ट्रांस शारदा क्षेत्र का तहसील मुख्यालय से संपर्क भी कट गया। दोपहर बाद पानी और बढ़ने से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इससे पहले तक वाहन कीचड और पानी में फंसकर जैसे तैसे गुजरते रहे। रविवार की रात मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ों पर भी जमकर बारिश हुई थी। सोमवार सुबह सात बजे के बाद मौसम साफ हो सका। बारिश से शारदा नदी पर बने पेंटून पुल के आगे नाले में पानी बढ़ने लगा था। यही नहीं पुल पर जाने वाले मार्ग पर पानी भर जाने से कीचड़ हो गया था। ऐसे में वाहन फंसने लगे थे। जैसे तैसे लोग दोपहर तक वहां से गुजर गए। दोपहर बाद पेंटून पुल के आगे पानी अधिक बढ़ जाने पर पुल से आवाजाही सुरक्षा को लेकर बंदकर दी गई। इससे ट्रांस क्षेत्र की आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.