सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- सहारनपुर। शारदा नगर के रौनक बाजार चौक में नगर निगम द्वारा शनिवार को की गई लाल निशान लगाने की कार्रवाई के विरोध में रविवार को भी व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर निगम की कार्रवाई को आम व्यापारियों की आजीविका पर हमला बताते हुए जमकर नारेबाजी की। बाजार के प्रधान रतन यादव ने कहा कि निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि "सबका साथ सबका विकास" के स्थान पर "सबका साथ सबका विनाश" किया जा रहा है। व्यापारी सहयोग के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन जबरदस्ती किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि निगम ने मनमानी रवैया नहीं छोड़ा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। रतन यादव ने कहा कि शनिवार को निगम की टीम ने बिना पूर्व सूचना के कई दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.