रांची, जुलाई 10 -- रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने गुरु पर्व दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपने गुरुओं का नमन किया। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने जीवन में गुरु का क्या महत्व है दर्शाया। कार्यक्रम का प्रारंभ गुरु वंदना से हुआ। छात्रों ने नृत्य नाटिका एवं मनमोहक नृत्य द्वारा गुरुओं को सम्मान अर्पित किया। विद्यालय की डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ रंजना स्वरूप ने छात्रों को गुरु के महत्व को बताते हुए कहा कि छात्रों को हमेशा अपने गुरुओं के प्रति सम्मान, प्रेम एवं लगाव की भावना रखनी चाहिए। प्राचार्या ने कहा कि ज्ञान, ध्यान, धैर्य तथा कर्म गुरुओं के द्वारा ही अर्जित किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.