रांची, फरवरी 2 -- रांची। आर्यभट्ट गणित चैलेंज में शारदा ग्लोबल स्कूल के 10वीं के छात्र शान सहाय टॉप 100 में शामिल हो गए हैं। शान ने सीबीएसई द्वारा आयोजित गणित चैलेंज में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पटना जोन में यह स्थान प्राप्त किया। शान पांचवीं कक्षा से शारदा ग्लोबल स्कूल के छात्र रहे हैं। विद्यालय की डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ रंजना स्वरूप और प्राचार्या जसमीत कौर ने शान की इस विशिष्ट उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...