बोकारो, जुलाई 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो रेलवे स्टेशन पर इन देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सोमवार को देवघर में जलाभिषेक करने के लिए अधिकांश शिवभक्त गुरुवार व शुक्रवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हो रहे हैं। शुक्रवार को भी बोकारो स्टेशन पर काफी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन पर सवार होने के लिए पहुंचे थे। जिनमें पुरुष व महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल रहे। शाम करीब 4.30 बजे से स्टेशन परिसर में केसरिया रंग पटने लगा। इस दौरान कई बार स्टेशन परिसर बोल बम के नारों से गूंज उठा। शिवभक्त अभय ने बताया कि बोलबम जाने के लिए एक माह से तैयारी कर रहा था। शुक्रवार मौर्या एक्सप्रेस से सपरिवार जा रहा हूं। सावन में भोले बाबा का दर्शन करना अलौकिक होता है। ट्रेन से सुल्तानगंज तक का सफर कर रहे शहरवासी बोकारो से सुल्तानगंज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.