कौशाम्बी, अगस्त 30 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर तहसील अंतर्गत अषाढ़ा तिराहे पर सौर ऊर्जा योजना के तहत स्ट्रीट लाइट लगवाई थी। देखरेख के आभाव में यह तीन माह पहले पूरी तरह से खराब हो गई हैं। इसके चलते तिराहे पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। जिम्मेदार हैं कि खराब हुई लाइट को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं दिख रहे हैं। अषाढ़ा तिराहे पर सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइट वित्तीय वर्ष 2017-18 में लगवाई गई थी। लाइट लगने के बाद न केवल तिराहा जगमग रहता था बल्कि आने-जाने वाले लोगों को भी आसानी होती थी। तीन माह पहले तिराहे पर लगी लाइट का जलना बंद हो गया। इसके चलते शाम होते ही तिराहे पर अंधेरा छा जाता है। इससे आने-जाने वाले लोगों को जहां कठिनाई होती है वहीं तिराहे की दुकानों में चोरी आदि का भय बना रहता है। ग्रामसभा के जिम्मेदार हैं कि मामले को लेकर चुप्पी साधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.