हजारीबाग, जनवरी 30 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। जिले के मौसम में बदलाव नजर आने लगा। ठंड के जाने और गर्मी के आने का एहसास होने लगा। बुधवार को दिन और रात का तापमान का पारा बढ़ने से ठंड का असर कम होने लगी। वही दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे लोगों को दिन में धूप चूभने लगी। वही रात में न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों के बाद ज्यादा हो गया। इससे बुधवार को रात में भी ठंड का कम अनुभव महसूस हुआ। मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों तक ठंडी हवा के नहीं चलने की बात कही है। जानकारी दी है कि हजारीबाग में लोगों को सामान्य से ज्यादा अधिकतम तापमान का अनुभव हो सकता है। सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने ठंड का असर कम हो सकता है। मौस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.