हाथरस, जनवरी 5 -- हाथरस। प्रचंड सर्दी के सितम से लोगों को रविवार को भी पूरे दिन कोई राहत मिलती नहीं दिखी, हालांकि सुबह कोहरे नहीं होने से जरुर लोगों ने मामूली तौर पर ठंड से राहत महसूस की। लेकिन पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं होने से सर्दी के तेवर काफी तल्ख बने रहे, लेकिन शाम को चार बजे कुछ देर के लिए सूर्य देव ने दर्शन दिए और कुछ देर के लिए धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते कई दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। धूप नहीं निकलने की वजह से प्रचंड सर्दी के तेवर काफी ज्यादा तल्ख बने हुए हैं। शीतलहर और गलन से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित चल रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन कोहरे से तो लोगों को सुबह राहत मिलती दिखी, लेकिन शीतलहर और गलन का प्रकोप जस का तस बना रहा। पूरे दिन आसमान में बादल...