कोडरमा, जून 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में डीवीसी केटीपीएस और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए डीवीसी केटीपीएस को निर्देशित किया गया कि बिजली कटौती को न्यूनतम किया जाए, विशेषकर शाम के समय जिले में आम जनता की सुविधा के दृष्टिगत नियमित रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। बिजली विभाग को निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की ब्रेकडाउन स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभाग को प्रतिदिन बिजली कटौती एवं उपलब्धता की संक्षिप्त रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.