बेगुसराय, जुलाई 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से गुरुवार की सुबह शाम्हो बेगूसराय पुल बनने की गारंटी की घोषणा के बाद जन सुराज के नेता व प्रसिद्ध हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन कुमार चौधरी ने अनशन खत्म किया। वे आठ जुलाई से कलेक्ट्रेट के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे थे। नौ जुलाई की रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बल्ड प्रेशर लो हो गया था। इसके बाद उन्हें स्लाइन चढ़ाना पड़ा था। सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल के बाद स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, स्थानीय विधायक कुंदन कुमार व अन्य बीजेपी नेता गुरुवार को अनशन वाले स्थल पर पहुंचे। सांसद ने कहा कि वे खुद पहले सामाजिक कार्यकर्ता हैं। दल उसके बाद है। लिहाजा सामाजिक कार्यकर्ता की भावना का सम्मान करते हैं। डॉ. रंजन शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं। मरीजों के इलाज के लिए उनकी जरूरत है...