मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर रात्रि 9:30 बजे अचानक चार बसों में भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत एक बस से हुई और तेजी से अन्य तीन बसों तक फैल गई, जिससे पूरे स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या कोई विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को लेकर जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के साथ मौके पर मौजूद पवन कांबोज, जलील अहमद, असगर , ऋषि पाल ने बताया कि बसें रात्रि के समय पार्क की हुई थीं और चालक-परिचालक आराम कर रहे थे। आग की लपटें देखते ही यात्रियों और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जानमाल...