शामली, फरवरी 7 -- शामली विकास प्राधिकरण के अलग गठन का प्रस्ताव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में पास होने के बाद शासन को भेजा चुका है। दो माह से अधिक का समय हो गया है। एमडीए की दूसरी बोर्ड बैठक होने जा रही है, लेकिन शामली के अलग विकास प्राधिकरण के गठन के लिए शासन की अनुमति का इंतजार है। एमडीए बोर्ड की गत 25 नवंबर में आयोजित हुई बैठक में शामली के अलग विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव पारित कर शासन की अनुमति के लिए भेजा गया था। अब दस तारीख को एमडीए बोर्ड की दूसरी बैठक होगी लेकिन शासन से अभी तक विकास प्राधिकरण के गठन की अनुमति नहीं मिली है जबकि शामली के लोगों को भी विकास प्राधिकरण के गठन का इंतजार है। यहां के लोगों को नोटिस आदि मामलों की सुनवाई में मुजफ्फरनगर ही जाना पड़ता है। इसमें समय की बर्बादी और खर्च भी अधिक आता है। दूसरे मुजफ्फरनग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.