शामली, मार्च 16 -- शामली रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारण यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। दिल्ली-सहारनपुर लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य समय से काफी देरी से हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ पुलिस लगातार भ्रमणशील रही। रविवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाईन पर चलने वाले पैसेंजर रेलगाडियों अपने निर्धारित समय से देरी से चली। रेलगाडियों के देरी से चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पडा। जिस कारण शामली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड रही। सवेरे 4ः53 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली उदयपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन भी निर्धारित समय से लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से 8ः30 बजे स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों में दिक्कतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.