शामली, फरवरी 14 -- झिंझाना । कोतवाली में शनिवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब विभिन्न मामलों में पकड़ी गई अवैध शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट करने के दौरान आग लगने से दो पुलिस कर्मियों सहित चार लोग आग से झुलस गए। चारों को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में विभिन्न मामलों में पकड़ी गई अवैध शराब को पुलिस द्वारा कोतवाली में खाली मैदान में गड्ढा खोदकर विनष्टिकरण किया जा रहा था। जिसमें विनष्टिकरण के दौरान अचानक आग लग गई। जिसमें मौके पर मौजूद कोतवाली के हैड मोहर्रिर जोनी,ललित व चौकीदार नवाब पुत्र मुंशी निवासी तिसंग, सुनील पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गांव लक्ष्मणपुर जेसीबी चालक झुलस गए। जिनको आनन-फानन में पुलिस उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर चारों का उपचार किया जा रहा है। घटना से पुलिस कर्मिय...