शामली, जून 18 -- मौसम भी रंग बदल रहा। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे लेकिन शाम के समय घने काले बादल घूमड आए लेकिन वह भी बिन बरसे ही गुजर गए। केवल हल्की बूंदाबांदी हुई। शांत रहे। चंद मिनटों की बूंदाबांदी से उमस और बढ़ गयी। इससे लोगों का हाल बेहाल हो गया। मंगलवार को शामली शहर में दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। लोग अच्छी बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे। लेकिन बादलों ने बरसने का नाम नहीं लिया। उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया। सुबह से ही सूरज की तेज़ी कुछ कम रही। लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से राहत तो मिली लेकिन उमस से बेहाल नजर आए। दुकानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.