शामली, जनवरी 27 -- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को समर्पित करते हुए समर्पण सेवा ट्रस्ट एवं निफा के संयुक्त तत्वावधान में शहर के बुढ़ाना रोड स्थित इंडियन बैंक परिसर में थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए 21वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 35 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन होना चाहिए, क्योंकि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी है बल्कि इससे शरीर को कई बीमारियों से भी बचाव मिलता है। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत समर्पण सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को डोनर कार्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष अमन नामदेव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.