शामली, फरवरी 6 -- शुक्रवार को सदर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) हामीद हुसैन जिला अस्पताल में भर्ती लावारिस नवजात बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुचे इसी के साथ एसडीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी से लेकर एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम विशेष रूप से जिला अस्पताल के एसएनसीयू पहुंचे, जहां हाल ही में कैराना क्षेत्र के गांव मलकपुर में कूड़े के ढेर में मिली लावारिस भर्ती बच्ची को देखने और उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए आए थे। उन्होंने बच्ची की स्थिति की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई को लेकर एसडीएम हामिद हुसैन विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और नवजात शिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.