शामली, फरवरी 4 -- शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जिला अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अस्पताल रोड नहर पटरी के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत वर्तमान में 6 मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 12 मीटर किया जा रहा है, जिससे भविष्य में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। जिला संयुक्त चिकित्सालय रोड शहर के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शामिल है। इसका कारण है कि यह नहर पटरी मार्ग सभी सरकारी कार्यालयों को जोडता है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में फरयादी, मरीज, एंबुलेंस और आम वाहन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। सड़क संकरी होने के कारण आए दिन वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। चौड़ीकरण के बाद यातायात अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.