कन्नौज, जनवरी 27 -- कन्नौज,संवाददाता। पूरे जिले में 77वें गणतंत्र दिवस पर लोगों में उल्लास और जज्बा देखने को मिला। देशभक्ति से ओतप्रोत होकर सरकारी, गैर सरकारी समेत स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। शहर में कहीं प्रभातफेरी तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देशभक्ति व्यक्त किया गया। कलक्ट्रेट में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस बल, महिला पुलिस, डायल-112, वज्र दस्ता, मोबाइल फॉरेंसिक लैब सहित विभिन्न इकाइयों ने दमदार प्रदर्शन किया। देशभक्ति संगीत और कदमताल की गूंज से पंडाल तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर विशेष कार्यों के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों...