सीतापुर, फरवरी 21 -- बिसवां, संवाददाता। भतीजी की शादी से दोस्त के साथ लौट रहे अधेड़ की बाइक में शुक्रवार की देर रात महमूदाबाद-बिसवां रोड पर मोच कला गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सदरपुर थाना क्षेत्र के छठवान जहांगीराबाद निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र वर्मा महमूदाबाद के सरैंया स्थित भतीजी की शादी में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद राजेंद्र अपने 45 वर्षीय साथी जयपाल वर्मा के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जब यह लोग बिसवां कोतवाली इलाके में महमूदाबाद मार्ग पर मोचकलां गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.