अमरोहा, दिसम्बर 17 -- गजरौला। शादी समारोह से लौट रहे अधिवक्ता के मुंशी के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। मुंशी ने मोबाइल व दस हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। तहरीर पुलिस को दी गई है। शहर के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी जगत सिंह सोमवार रात भीकनपुर शुमाली गांव गए थे। वहां से बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही खड़े तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया व मारपीट कर दी। जगत सिंह ने आरोपियों पर 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। शोर होने पर लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी फरार हो गए। घायल को सीएचसी लाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...