औरैया, फरवरी 20 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा अजीतमल के गांधी नगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह से लौटे एक परिवार ने अपने ही घर में चोरी के प्रयास का खुलासा किया। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे और सेफ तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिवार के समय पर लौट आने से वारदात टल गई। गांधी नगर निवासी रामजी पुत्र कंचन लाल अपनी पत्नी बबीता और पुत्र प्रिंस के साथ इटावा में रिश्तेदारी की शादी में गए थे। घर में आंशिक निर्माण कार्य चल रहा था और मुख्य गेट पर ताला बंद था। देर रात लौटने पर जब परिवार ने गेट का ताला खोला तो अंदर से कुंडी बंद मिली। शक होने पर पड़ोसियों को बुलाया गया और पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर अंदर झांका गया, जहां हलचल की आहट सुनाई दी। जांच में एक जंगला कटा हुआ मिला। कमरे में रखे निर्माण कार्य के औजारों से से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.