फिरोजाबाद, मई 8 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में तेज गति से जा रही बाइक असंतुलित होकर डिवाइड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मां बेटा की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। जनपद इटावा के सराय भूपत निवासी जयकिशन 26 वर्ष पुत्र लक्ष्मी नारायण अपनी बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने मक्खनपुर आया था। उसकी मां और ताई भी शादी में आई थी। शादी में शामिल होकर जयकिशन अपनी मां माया देवी (50) और ताई नेपाली देवी के साथ बाइक से वापस घर जा रहा था। सिरसागंज के नगला राधे मोड़ पर बाइक अचानक असंतुलित हो गई। बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जयकिशन व उसकी मां माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नेप...