बदायूं, फरवरी 13 -- उझानी, संवाददाता। बारात में सोते समय रात एक बजे छह वर्षीय मासूम को कोई युवक उठा ले गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी जानकारी मिलने पर तीसरे दिन बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। गायब हुई बच्ची करीब आधा घंटे बाद ही बारात घर के बाहर रोती हुई मिल गई थी। 10 फरवरी को नगर के कामधेनु गौशाला धर्मशाला में नगर के नारायणगंज के रहने वाले विकास शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा परिवार के साथ चचेरी बहन के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात में सोते समय रात एक बजे मां के पास सो रही छह वर्षीय बच्ची दीप्ति लापता हो गई। जिससे बारात में हड़कंप मच गया। खोजबीन के दौरान वह धर्मशाला के बाहर कुछ दूरी पर रोती हुई मिली, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। तीसरे दिन सुबह सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला ...