औरैया, फरवरी 23 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती घर में रखे जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद अपने साथ ले गई है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार युवती 14 फरवरी की रात घर में ही थी। परिवार के सभी सदस्य रोज की तरह भोजन करने के बाद सो गए थे। सुबह जब परिजन जागे तो युवती अपने कमरे में नहीं मिली। पहले घर और आसपास के इलाके में तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद जब घर के सामान की जांच की गई तो अलमारी में रखी पायल, झुमकी, मंगलसूत्र सहित कुछ अन्य आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नकद भी गायब मिले। परिजनों ने बताया कि युवती की शादी अगले माह तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। अचानक उसके गायब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.