बरेली, अक्टूबर 7 -- भोजीपुरा। शादी से 21 दिन पहले युवती मां के गहने और गोदभराई में मिले जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोजीपुरा के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। 27 अक्तूबर को उसकी बारात आनी थी। दशहरे वाले दिन उसकी गोदभराई हुई और उसमें ससुराल वालों ने कपड़े व सोने-चांदी के आभूषण उपहार में दिए थे। मगर उनकी बेटी का पड़ोसी युवक राजीव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक अक्तूबर की रात राजीव उनकी बेटी को बहलाकर ले गया। उन्हें सुबह बेटी के घर में न मिलने पर इसकी जानकारी हुई। बाद में पता चला कि बेटी गोद भराई के अलावा उनके गहने भी अपने साथ लेकर गई है। पुलिस ने उसकी मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके दोनों की तलाश शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.