संभल, मई 8 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में आगामी 13 मई को तय एक विवाह से पहले एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने गांव के ही युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी की शादी 13 मई को तय थी, लेकिन 4 मई को गांव का युवक राजू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने जब युवती को घर में न पाकर खोजबीन शुरू की, तो युवक और युवती दोनों लापता मिले। इस घटना के बाद युवती के पिता ने थाना जुनावई में राजू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विधि सम्मत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, और जल्द ही उचित कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.