लखनऊ, जनवरी 30 -- गोमतीनगर इलाके में रहने वाली एक युवती के परिवारीजनों ने निकाह से इनकार किया तो आरोपी युवक उसके बाराबंकी स्थित गांव पहुंच गया। वहां उसकी मां पर बंदूक तान दी और युवती के अपहरण की धमकी दी। इस पर भी घरवाले नहीं माने तो उसने एआई से युवती की अश्लील फोटो बनाकर उसके भाई के व्हाट्सएप पर भेज दी। युवती ने गोमतीनगर थाने में आरोपी शाहरुख के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक आरोपी शाहरुख अलीगंज विष्णुपुरी कालोनी का रहने वाला है। वह युवती का परिचित है। कई महीनों से युवती पर निकाह का दबाव बना रहा था। कुछ कारणों से युवती के घरवालों ने निकाह से इनकार कर दिया। वह बाराबंकी स्थित घर चले गए। आरोप है कि 12 जनवरी को वह युवती के बाराबंकी स्थित घर पहुंचा। उसकी मां पर बंदूक तान दी। जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.