मेरठ, फरवरी 8 -- यूपी के मेरठ में शादी से एक दिन पहले महिला सिपाही के अपहण की खबर से से हड़कंप मच गया। रविवार को महिला की बारात आनी थी, लेकिन शादी से एक दिन पहले ही मवाना थाने के हिस्ट्रीशीटर ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर रात को तमंचा लेकर आया और महिला कांस्टेबल को उठा ले गया। मुकदमा दर्ज कर बरामदगी के लिए तीन टीमों को लगाया गया। रविवार देरशाम महिला कांस्टेबल को दिल्ली से बरामद कर लिया गया। पूछताछ की जा रही है। अकबरपुर सादात निवासी युवती यूपी पुलिस में 2020 बैच की कांस्टेबल है और वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात है। महिला कांस्टेबल की शादी मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर के गांव खेड़ी सराय निवासी कांस्टेबल से तय हुई थी। दोनों की तैनाती अलीगढ़ में साइबर हेल्प डेस्क पर है। दोनों का परिचय होने के बाद परिजनों ने शादी तय कर ...