प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 23 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पूरे मनिकंठ गांव में रविवार शाम बारात जाने से एक दिन पहले छत पर झालर ठीक कर रहा युवक करंट की चपेट में आने से नीचे हैंडंपंप पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शादी की तैयारी के बीच बड़े बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे मनिकंठ गांव निवासी करमचंद पटवा मुंबई में नौकरी करता है। यहां उसके दो बेटों में बड़े 24 वर्षीय रीतेश कांत पटवा की शादी के लिए सोमवार को बस्ती बारात जानी थी। शुक्रवार को उसका तिलक हुआ था। घर में तैयारी हो रही थी। शाम करीब चार बजे रीतेश घर की छत पर गया और वहां लगी झालर दुरुस्त करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर छत की ग्रिल से चिपक गया। बाहर से लोगों ने देखा तो तुरंत बिजली काट दी तभी वह बाहर लगे हैंडपंप पर गिर गया। परिजन आनन फानन म...