इटावा औरैया, फरवरी 13 -- भरथना, संवाददाता। शादी से इनकार किए जाने के बाद एक युवती ने बुधवार रात युवक के घर के बाहर जहर खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और आसपास के लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मूलरूप से इकदिल क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती इन दिनों भरथना में रह रही थी। बताया गया कि कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक से उसकी पिछले करीब दो वर्षों से जान-पहचान और बातचीत थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती ने युवक से विवाह करने की इच्छा जताई, लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कुछ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.