सीतापुर, फरवरी 15 -- बिसवां देहात, संवाददाता। बिसवां कोतवाली इलाके में रविवार को युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया। शादी की बात नहीं मानी तो प्रेमिका खैराबाद क्षेत्र में युवक के घर पहुंचकर हंगामा करने लगी। आरोप है कि युवक के परिजनों ने शादी से इंकार कर युवती को पीटकर घर से निकाल दिया। युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिसवां कोतवाली इलाके के एक गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। युवक प्रेमिका के कमरे में ही था, तभी पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दरवाजा खोलवा कर युवक को बाहर निकाला। युवक को पुलिस बिसव...