हाथरस, फरवरी 9 -- शनिवार की रात को चंदपा के गांव अर्जुनपुर से शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर थाने के निकट ही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई,युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सासनी के गांव भूतपुरा निवासी युवक सचिन उर्फ छोटू पुत्र हरीसिंह शनिवार को चंदपा क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वो बाइक से वापस लौटकर अपने गांव जा रहा था। तभी आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर चंदपा थाने से कुछ दूरी पर ही अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसमें युवक बुरी तरह घायल घायल हो गया। जिसे आनन फानन पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पता...